कौशल राज के राजा थे नग्नजित | उनकी पुत्री का नाम था नग्नजीति | राजा ने शर्त रखी की वह अपनी पुत्री का विवाह उस इन्सान से करेंगे जो 7 बैलों को अपने वश में कर लेगा | इसी बीच नग्नजिती को कृष्ण के रूप और गुणों के बारे में पता चला और वह मन ही मन उनसे विवाह की कामना करने लगी | ये बात कृष्ण को मालूम पड़ गयी | भक्त की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होनें 7 बैलों को कब्ज़े में कर राजा की शर्त पूरी कर ली | इसके बाद राजा नग्नजित ने ख़ुशी ख़ुशी अपनी पुत्री का विवाह कृष्ण के साथ संपन्न करा दिया |
Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel