शादी के समय उम्र

सीता का विवाह जब राम से हुआ था उनकी उम्र सिर्फ 6 साल की थी | यहाँ तक की श्री राम उनसे 7 साल बड़े थे जिसका मतलब विवाह के समय उनकी उम्र 13 रही होगी |इस बात का प्रमाण हमें अरण्य काण्ड में देखेने को मिलता है | यहाँ सीता ये श्लोक बोल रावण रुपी साधू को अपना परिचय दे रही हैं |

श्लोक

उषित्वा द्वादश समा इक्ष्वाकूणां निवेशने।

भुंजना मानुषान् भोगान् सर्व कामसमृद्धिनी।1।

तत्र त्रयोदशे वर्षे राजामंत्रयत प्रभुः।

अभिषेचयितुं रामं समेतो राजमंत्रिभिः।2।

परिगृह्य तु कैकेयी श्वसुरं सुकृतेन मे।

मम प्रव्राजनं भर्तुर्भरतस्याभिषेचनम्।3।

द्वावयाचत भर्तारं सत्यसंधं नृपोत्तमम्।

मम भर्ता महातेजा वयसा पंचविंशक:।

अष्टादश हि वर्षाणि मम जन्मनि गण्यते।।

इसके मुताबिक विवाह से 12 साल तक वह अपने ससुर के घर में रही थीं |तेहरवें साल में जब उनके पति 25 के और वह 18 की थीं तब केकई के वचन के कारण उन्हें वन जाना पड़ा | इससे स्पष्ट है की शादी के समय सीता की उम्र 6 और राम की 13 साल थी |



Comments
आमच्या टेलिग्राम ग्रुप वर सभासद व्हा. इथे तुम्हाला इतर वाचक आणि लेखकांशी संवाद साधता येईल. telegram channel